नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से आम लोगों से जुड़े कई जरूरी नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधे आपकी कमाई, टैक्स और खर्च पर पड़ेगा। आइए आसान शब्दों में समझते हैं—
1. इनकम टैक्स के नियम में बदला
अब ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ लिखा जाएगा।
ITR-3 और ITR-4 भरने वालों के लिए रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त होगी।
बिना पेनल्टी के रिटर्न 31 दिसंबर तक भर सकते हैं, इसके बाद 31 मार्च तक पेनल्टी के साथ मौका मिलेगा।
2. टैक्स छूट और TDS में राहत
विदेश में पढ़ाई या इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर TCS 5% से घटकर 2% हो जाएगा।
मोटर एक्सीडेंट के मुआवजे के ब्याज पर अब TDS नहीं कटेगा।
कर्मचारियों के रीइंबर्समेंट पर भी TDS से राहत मिलेगी।
छात्रों के लिए एजुकेशन और हॉस्टल खर्च की छूट बढ़ाई गई है।
3. PAN कार्ड हुआ और जरूरी
अब इन कामों में PAN देना जरूरी होगा:
5 लाख से ज्यादा की गाड़ी खरीदने पर
20 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील पर
महंगे होटल और साल में 10 लाख से ज्यादा खर्च पर
4. रेलवे टिकट रिफंड के नए नियम
72 घंटे पहले कैंसिल: ज्यादा पैसा वापस
72–24 घंटे: 25% कटेगा
24–8 घंटे: 50% कटेगा
8 घंटे से कम: कोई रिफंड नहीं
