जबलपुर। कजरवारा स्थित माँ खेरमाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध देवी गीत गायक संजो बघेल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से भक्तों को भावुक कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में माता की सुंदर झांकियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी भी शामिल हुए। मंदिर समिति ने उनका पगड़ी, श्रीफल और चुनरी देकर सम्मान किया। इसके बाद विधायक ने गायक संजो बघेल और कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय को सम्मानित किया।
भक्ति में डूबे श्रद्धालु
भजन संध्या के दौरान भक्तों ने माता के दरबार में नृत्य कर अपनी आस्था दिखाई। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देर रात तक माता की पूजा-अर्चना की। आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था के अच्छे इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई।
आज निकलेगी जवारा शोभायात्रा
नवरात्र के समापन पर आज खेरमाई मंदिर से भव्य जवारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शिवपुरी, कजरवारा, सिद्धेवरी नगर, बजरंग बस्ती, पिग्री, भोगाद्वार और धोबीघाट सहित कई इलाकों से होकर गुजरेगी।
मंदिर समिति ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लें।