akhbaar update

हफ्ता वसूली के लिए बदमाशों ने चलाई गोली, क्षेत्र में दहशत



जबलपुर - गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदी नगर छुईखदान में बदमाशों द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश शिब्बू खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और एक युवक से हफ्ता वसूली के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित लालू पटेल के अनुसार शिब्बू खान कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। गोली चलाने की घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिब्बू खान सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update