जबलपुर - मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर इन दिनों हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोग तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जहां यू-टर्न लेना मना है, वहां भी वाहन मोड़े जा रहे हैं और प्रतिबंधित रैंप से गाड़ियां चढ़ाई जा रही हैं।
मदन महल और बल्देवबाग इलाके में बने रैंप और रोटरी पर भी लोग गलत दिशा से वाहन चला रहे हैं, जिससे टक्कर और जाम की स्थिति बन रही है। ट्रैफिक पुलिस के चेतावनी बोर्ड और अभियान का भी ज्यादा असर नहीं दिख रहा।
दमोह नाका से दशमेश द्वार तक बने इस फ्लाईओवर पर कहीं भी यू-टर्न की सुविधा नहीं है, फिर भी चालक मनमर्जी कर रहे हैं। यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो यह फ्लाईओवर शहर के लिए खतरा बन सकता है।