akhbaar update

मालवीय चौक पर संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई



जबलपुर - मालवीय चौक पर संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ और अम्बेडकर दलित कल्याण संघ द्वारा किया गया। हर साल की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली गईं, जिनका लोगों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में बराबरी और भाईचारा लाया जा सकता है। श्रद्धालुओं को फल और प्रसाद भी बांटा गया।

इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update