akhbaar update

ड्यूटी करते समय अचानक गिरे आरक्षक, इलाज के दौरान निधन





जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आरक्षक कमोदर सिंह बागरी (48) एसएफ बटालियन के डॉग स्क्वाड में पदस्थ थे।

सुबह करीब 8:30 बजे वे ड्यूटी के दौरान डॉग को ग्राउंड में टहला रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथियों ने तुरंत उन्हें विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक पुलिस लाइन कैंटीन के सामने रहते थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update