akhbaar update

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ कटंगी निवासी, 3.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी

 


जबलपुर - कटंगी थाना क्षेत्र के नक्षत्र नगर निवासी रतनश कुमार (उम्र 48 वर्ष) के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को किसी अन्य व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर उससे 3 लाख 51 हजार 965 रुपये की ठगी की गई।

रतनश कुमार इंडियन कॉफी हाउस में कार्यरत हैं। दिनांक 21 जनवरी को सुबह लगभग 10:56 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड से इंश्योरेंस का पैसा कटेगा। पीड़ित द्वारा इंश्योरेंस पहले से होने की बात कहने पर आरोपी ने वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने को कहा।

पीड़ित द्वारा स्क्रीन शेयर करते ही कुछ देर बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से लिंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6 बार में कुल 3,51,965 रुपये की राशि निकाल ली गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update