akhbaar update

बरगी नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, प्रशासन ने बंद कराई पानी की निकासी



जबलपुर - बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नहर से पानी की निकासी पूरी तरह बंद करा दी। साथ ही टूटे हिस्से के आगे के सभी गेट खोल दिए गए, ताकि खेतों में भरा पानी तेजी से निकल सके।

मौके पर एसडीएम अभिषेक सिंह और नहर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर के निर्देश पर फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया । प्रशासन ने प्रभावित किसानों को राहत राशि देने की बात कही है।

अधिकारियों के अनुसार नहर का पानी नरई नाला होते हुए आगे नदी में जा रहा है, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update