akhbaar update

रेल कर्मचारियों की 8वें वेतमान लागू

 


जबलपुर  पश्चिम-मध्य रेलवे के लगभग 58 हजार कर्मचारी 2 फरवरी सोमवार को मांग दिवस मनाएंगे। एनआईआरएफ के राष्ट्रीय फैसले के बाद देशभर में मांग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) ने तीनों मंडलों जबलपुर, कोटा व भोपाल में इसकी तैयारी तेज कर दी है.

बताया गया कि रेल कर्मचारियों की 8वें वेतमान लागू करने सहित 18 मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसी कड़ी में तीनों मंडलों के डीआरएम दफ्तर पर वेस्ट सेेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे धरना दिया जाएगा। इस संंबंध में डबलूसीआरईयू  के महामंत्री का. मुकेश गालव ने बताया कि देशभर में 2 फरवरी को धरने प्रदर्शन होंगे। इन मांगों से देशभर में 12.5 लाख रेल कर्मचारी भाग लेंगे.

वेतनमान सहित ये हैं 18 मांगें

 गालव ने बताया कि रेल कर्मचारियों की ओर से 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतमान लागू करें। कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश जारी हों। पेंशन योजनाओं में ओपीएस लागू हो। बोनस भुगतान की आकलन सीमा 7 हजार रुपए प्रति माह हटाएं। रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की दर में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी करें तथा इसे 70 प्रतिशत आयकर से मुक्त करें। ट्रैक मेंटेनर की पेट्रोलिंग 12 किमी तक सीमित करने समेत अन्य मांगें की जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update