जबलपुर में नागरिकों के स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए 22 फरवरी 2026, रविवार को ‘श्री सत्य साई रन एंड राइड’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह मैराथन और साइकिल यात्रा सुबह 5:30 बजे सदर स्थित शिवाजी स्टेडियम से शुरू होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
इस आयोजन में भाग लेने वालों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की तीन श्रेणियां रखी गई हैं। प्रतिभागी अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ या साइकिलिंग चुन सकते हैं। इसमें 15 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल और ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था रहेगी।
इच्छुक लोग 15 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।