akhbaar update

जबलपुर: विश्वविद्यालय परिसर में युवती ने धारदार हथियार लेकर किया डांस, वीडियो वायरल

 


जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने एक युवती द्वारा हाथ में धारदार बका लेकर डांस करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने एक हाथ में बका और दूसरे हाथ में कागज पकड़ा हुआ था। उसने चेहरा ढक रखा था और कभी प्रतिमा के चारों ओर घूमती तो कभी सामने खड़े होकर नृत्य करने लगती। करीब आधे घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा। अंत में वह प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर बैठ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला पुलिसकर्मी के नहीं होने से तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी। जब तक महिला आरक्षक पहुंची, युवती वहां से जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवती किसी छात्र की शिकायत को लेकर विश्वविद्यालय आई थी। पुलिस वीडियो के आधार पर उसकी पहचान और तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update