akhbaar update

जबलपुर: चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, हालत गंभीर

                             

जबलपुर- गोहलपुर थाना क्षेत्र के ओमनगर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रहलाद मूर्तिकार वाली गली में आयोजित भागवत कथा के दौरान हुई। युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल युवक की बहन पद्मा केवट ने आरोप लगाया है कि पिंटू सेन और बालाजी टेंट हाउस संचालक के बेटों ने उसके भाई को घर से जबरन उठाया और उसकी जमकर पिटाई की। परिजनों का कहना है कि असली संदिग्ध को मौके से भगा दिया गया और उनके भाई को झूठे आरोप में फंसा दिया गया।

पीड़ित परिवार ने स्थानीय पार्षद प्रमोद पटेल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के समय पार्षद मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने युवक को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update