akhbaar update

शादी से लौट रही कार ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

 




जबलपुर - भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी से घर लौट रहे युवकों की कार हाईवे पर ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ। कार में पांच युवक सवार थे और सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार सीधे ट्रक में घुस गई।

हादसे में यशवंत पटेल उर्फ साहिल और सौरभ पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हर्ष पटेल, अभिनव पटेल और नमन तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update