akhbaar update

शादी पार्टी से लौटते समय दो युवकों पर चाकू से हमला

 





जबलपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र में रात को चाकूबाजी की घटना हो गई। दो युवक अविनाश अहिरवार और सिद्धार्थ चौधरी घायल हालत में थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक शादी पार्टी से लौट रहे थे। रास्ते में पहले पार्टी में बहस करने वाला एक युवक अपने साथी के साथ मिला। उसने गाली-गलौज की, बाइक गिरा दी और चाकू से हमला कर दिया

हमले में अविनाश की पीठ और जांघ में गंभीर चोट आई, जबकि सिद्धार्थ के सीने और जांघ में घाव हुए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update