akhbaar update

गोहलपुर थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के मनमोहन नगर में कृषि उपज मंडी के पास एक करीब 40 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घनी आबादी और बाजार के पास शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसके शरीर पर साफ चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और कंट्रोल रूम से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update