akhbaar update

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑनलाइन सिस्टम पर विवाद

 



जबलपुर। बिजली कंपनी के ऑनलाइन बिल सिस्टम पर सवाल उठे हैं। एक कंपनी ने 19 फरवरी को समय से पहले 92,825 रुपये का बिल जमा किया, लेकिन तकनीकी कारण से पैसा वापस हो गया।

23 फरवरी को दोबारा भुगतान करने पर सिस्टम ने 1,152 रुपये का जुर्माना जोड़ दिया। उपभोक्ता का कहना है कि उसने समय पर भुगतान किया था, इसलिए पेनल्टी नहीं लगनी चाहिए।

विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी का कहना है कि पहली बार पैसा कंपनी के खाते में नहीं पहुंचा और आखिरी तारीख निकलने के बाद भुगतान हुआ, इसलिए जुर्माना लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update