akhbaar update

शादी समारोह में गोलीबारी, दो युवक गंभीर घायल

 


जबलपुर - 
 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना हो गई। बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां चला दीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई

घायल युवकों को तुरंत मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 13302 गैंग का बदमाश लकी पटेल अपने 8-10 साथियों के साथ शादी में पहुंचा और वहां मौजूद दुर्गेश पांडे और श्रीकांत राय पर लगातार फायरिंग कर दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update