akhbaar update

फ्री पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोल पंप में मारपीट-तोड़फोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

                                   


जबलपुर - गौर चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर फ्री में पेट्रोल देने से मना करने पर कुछ युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ कर दी।

पीड़ित कर्मचारी अंशुल पटेल ने पुलिस में शिकायत की। उसने बताया कि 7 फरवरी को कुछ युवक स्कूटी और बाइक से आए और मुफ्त में पेट्रोल भरने को कहा। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिससे अंशुल के हाथ में चोट लगी। साथ ही ऑफिस की खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए और धमकी देकर भाग गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 4 चाकू और बिना नंबर की एक्टिवा जब्त की गई। आरोपियों ने घटना कबूल कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update