akhbaar update

दमोह में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 6 घायल

 



दमोह। ग्राम गंजबरखेड़ा बटियागढ़ रोड पर दोपहर में बारातियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में रखा दहेज का सामान भी सड़क पर बिखर गया।

पुलिस के अनुसार बटियागढ़ के निंबोरा कला गांव से बारात अमानगंज गई थी। विदाई के बाद बाराती पिकअप से वापस गांव लौट रहे थे। गंजबरखेड़ा के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।

हादसे में करीब 20 बाराती गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 6 घायलों को इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों में हरिराम आदिवासी, श्याम आदिवासी और परम आदिवासी सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update