जबलपुर। 25 फरवरी सुबह गौरीघाट पर नर्मदा नदी किनारे एक मगरमच्छ मृत हालत में मिला। मगरमच्छ की लंबाई करीब 3 से 4 फुट बताई जा रही है। शव देखकर लोगों ने करंट लगाकर मारने की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरीघाट पर इस तरह की यह पहली घटना है। मगरमच्छ को मां नर्मदा का वाहन माना जाता है, इसलिए घटना से लोगों में नाराजगी है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।