akhbaar update

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला


जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार बबलू बंसल (26), निवासी दमोह और वर्तमान में ग्राम रैगवा में रह रहे हैं। बीती रात करीब 8:30 बजे जब वह पैदल घर लौट रहे थे, तभी रैगवा पुलिया के पास बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर एक ने उन्हें पकड़ा और दूसरे ने चाकू से उनके बाएं हाथ की कलाई पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

घटना के दौरान झूमाझपटी में पीड़ित का मोबाइल भी गिर गया, जो नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update