akhbaar update

3 से 6 फरवरी तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित




जबलपुर। नगर निगम ने शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है। जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोंगाद्वार जलशोधन संयंत्र की क्लीयर वॉटर पाइप लाइन में खराब वाल्व बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण 3 फरवरी  की शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।


इसके अलावा ललपुर जलप्रदाय योजना के तहत ग्वारीघाट टंकी में लीकेज सुधार कार्य भी किया जा रहा है। इस वजह से 3 फरवरी की शाम से 6 फरवरी की सुबह तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।


नगर निगम ने इसे जरूरी मरम्मत कार्य बताया है। महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, जल प्रभारी एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update