akhbaar update

युवती का मोबाइल लूटकर ले गए बाइक सवार

 


जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में एक युवती का मोबाइल लूटकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।


पुलिस ने बताया कि संजयगांधी नगर कैंट निवासी शुभांगी यादव 18 खटवानी शो रूम भंवरताल गार्डन के पास टेलीकॉलिंग का काम करती है। लंच होने पर बहन सिमरन के साथ भंवरताल गार्ड चर्च के पास जा रह थी। दोपहर लगभग 2 बजे जैसे ही चर्च के सामने पहुंचे तभी काले रंग की बाइक में 2 युवक आए और पीछे बैठे युवक ने शुभांगी के हाथ से मोबाइल छींना और भगा निकले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update