akhbaar update

भंडारे का प्रसाद बना जानलेवा, एक की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती



जबलपुर - भेड़ाघाट क्षेत्र में मंदिर के भंडारे में बांटा गया प्रसाद लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ। पिस्ता बर्फी खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

इस घटना में 45 साल के इन्द्रपाल पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 16 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रसाद खाने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी थी।

बीमार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इन्द्रपाल की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें नागपुर भी ले जाया गया, लेकिन बाद में जबलपुर लाने पर उनकी मौत हो गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह पता चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update