जबलपुर - जबलपुर की वरिष्ठ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया । वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उनके निधन से शहर और चिकित्सा क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज के फ्रीजर में रखा गया था
16 फरवरी की सुबह 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए उनके राइट टाउन स्थित घर ले जाया गया था।
दोपहर 12 बजे रानीताल मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।