akhbaar update

वाइन शॉप खुलने के विरोध में महिलाएं एकजुट




जबलपुर में बड़े शहरों की तरह अब वाइन शॉप खोली जा रही हैं। ये वाइन शॉप खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए रिहायशी इलाकों के मुख्य बाजारों में खोली जा रही हैं। लेकिन इसका विरोध भी शुरू हो गया है।

रसल चौक और विजय नगर के बाद अब तिलहरी मुख्य मार्ग पर एंबी वाइन शॉप खोलने की तैयारी है। शॉप खुलने से पहले ही इलाके की महिलाएं इसका विरोध करने सड़क पर उतर आईं।

भाजपा नेता विभा उपाध्याय ने बताया कि तिलहरी मुख्य मार्ग पर पहले से ही एक शराब दुकान मौजूद है, जिससे वहां यातायात प्रभावित होता है। अब उसी इलाके में दूसरी वाइन शॉप खुलने से लोगों को और ज्यादा परेशानी होगी।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि इस वाइन शॉप के खुलने से आसपास रहने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कॉलोनी की महिलाएं एकजुट होकर यहां वाइन शॉप खोलने का विरोध कर रही हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update