akhbaar update

शादी में जबलपुर आ रहे जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत



जबलपुर - 
दमोह जिले से जबलपुर आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जबलपुर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, दमोह के खजरी मोहल्ला निवासी राजेन्द्र गौड़ देर शाम बाइक से निकले थे। जब वे तेंदूखेड़ा से पाटन की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेन्द्र सड़क पर गिर पड़े और भारी वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

हादसे में राजेन्द्र के सिर, चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क पर खून से लथपथ शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा और परिजनों को जानकारी दी।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक हटवाकर यातायात फिर से शुरू कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update