akhbaar update

संजीवनी नगर में नौकरानी की चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के जेवर बरामद



जबलपुर :संजीवनी नगर थाना पुलिस ने घरों में हो रही चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी मनीषा कहार और चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार विपिन उर्फ अभिषेक सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 12 लाख 70 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।


पुलिस के मुताबिक, मयंक सिंह ठाकुर ने 19 जनवरी को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी नेहा ठाकुर के जेवर सूटकेस और अलमारी से चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी मनीषा चोरी करते हुए नजर आई।

पूछताछ में मनीषा ने बताया कि वह 2025 से चोरी कर रही थी और चोरी किए गए जेवर एकता मार्केट स्थित सुनार विपिन सोनी को बेच देती थी। पुलिस ने मनीषा के पास से चांदी की पायल और मोबाइल जब्त किया, वहीं सुनार के पास से 70 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए।

फिलहाल मनीषा को जेल भेज दिया गया है और सुनार विपिन सोनी से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य चोरी के सामान की जानकारी मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update