akhbaar update

बीटेक छात्रा से मोबाइल लूटकर भागे लुटेरे



 जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बीटेक की छात्रा के हाथ से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के सामने पुरानी बस्ती निवासी गार्गी गुप्ता, बीटेक की पढ़ाई ग्लोवल कॉलेज से कर रही है। 27 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे वह अपने घर से पैदल आईटीआई मुख्य मार्ग की ओर निजी कार्य से जा रही थी। इसी बीच उसकी सहेली पलक् का फोन आया और वह मोबाइल पर बात करते हुए चलने लगी, इसी दौरान पीछे से बाइक में सवार युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update