akhbaar update

शराब पीने के लिये रूपयों की मांग, रुपए न देने पर मारपीट


जबलपुर। मदनमहल और माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर बदमाशों ने पंच और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मदनमहल पुलिस ने बताया कि रामपुर छापर गोरखपुर निवासी शक्ति सोनकर मदनमहल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर वाहन स्टेंड चलाता है। रात लगभग सवा 1 बजे वह स्टेंड में बैठा, तभी शुभम ठाकुर और साहिल ठाकुर अपने दो साथियों के साथ स्टेंड में आया और जबरदस्ती एक हजार रुपए मांगने लगा, जब उसने रुपए की मांग की, तो आरोपियों ने मारपीट कर पंच से हमला कर दिया। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि राजीवगांधी नगर चुंगी नाका गली नंबर 3 निवासी सौरभ वेन फ्लू का ठेला चुंगीनाका में लगाता है। 28 जनवरी को अपने मामा धर्मेन्द्र बेन के साथ ऑटों में बैठकर माता के साथ सवारी छोड़ने बेनीखेड़ा गुए थे, बेनीखेड़ा से लौटते समय उसके मामा अपनी ऑटो देव डेयरी के सामने रोककर सवारी देख रहे थे, तभी आदित्य कोल आयां और बिना कारण के मामा के साथ गालीगलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया, तो आदित्य कोल ने चाकू से हमला कर दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update