akhbaar update

तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, चालक फरार

 



जबलपुर। गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी-तिलहरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया और कुछ समय के लिए इलाके की बिजली गुल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बच गई। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 20 जेडए 9922 है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को खंभे से टकराते हुए देखा जा सकता है।

एक्सीडेंट प्वाइंट बनता जा रहा बिलहरी-तिलहरी मार्ग

बिलहरी-तिलहरी मार्ग लगातार हादसों के कारण एक्सीडेंट प्वाइंट बनता जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि इसी इलाके में 8 जनवरी को भी एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी थी। उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update