जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई। महिला स्कूटी से मायके जा रही थी, तभी कुसनेर ब्रिज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर मंगलसूत्र और बैग लूट लिया।
पीड़िता हेमलता बर्मन एक होटल में बाउंसर का काम करती है। बैग में मोबाइल, जरूरी कागजात और करीब 2 हजार रुपये थे। घटना के बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।