जबलपुर। पनागर, हनुमानताल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के तीन मामले सामने आए है। हादसे में 6 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पनागर पुलिस ने बताया कि बरौदा निवासी अज्जू झारिया बुधवार को वह कमलचंद बेन के साथ बाइक में और दूसरी बाइक में कृष्णाकुमार और संजय यादव अपनी मोपेड में रिश्तेदारी में में मझगवां गए थे। जहां से शाम को वापस लौट रहे थे, लगभग सवा 7 बजे कुसनेर पुल के पास पनागर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने कृष्णकुमार की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में कृष्णकुमार और संजय को हाथ, पैर में चोटें आई हैं। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मालगुजार परिस्र न्यू नर्मदा नगर निवासी कार्तिक रजक अपने साथी अमन उर्फ दुगेश वर्मा और शुभम कॉष्टा के साथ बाइक से रद्दी चौकी होते हुए रेलवे स्टेशन जा रहे थे, रात लगभग साढ़े 12 बजे ठक्कर ग्राम पुराना पुल के पास हनुमानताल पहुंचे, तभी सामने से आ रही कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिक, अमन और शुभम को चोटें आई हैं। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि सिंधी कैंप निवासी लक्खू चक्रवर्ती 55 साल बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे घर के सामने खड़ा था, तभी ऑटो के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में लक्खू को हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।