akhbaar update

राशि फल

 


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस में सोच-समझकर कदम बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी सेहत पर ध्यान दें। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बिना सोचे किसी काम में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है।

वृष राशि वालों के लिए आय में बढ़ोतरी का दिन है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। बच्चों की संगति पर नजर रखें। अनावश्यक विवादों से बचें। किसी काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। कोई कानूनी मामला सिरदर्द बनेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन किसी भी काम में दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं। भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने विचारों को सभी से साझा करने से बचें। बॉस आपके सुझावों से खुश रहेंगे लेकिन शत्रु मित्र बनकर सामने आ सकते हैं।

कर्क राशि के लिए आज परोपकार के कार्यों से सम्मान मिलेगा। तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है। किसी बात पर समझदारी दिखानी होगी।

सिंह राशि का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव फायदेमंद होंगे। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। मौसम का प्रभाव सेहत पर पड़ सकता है। घर में शुभ कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि के लोगों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आवश्यक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेमी युगलों को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी।

तुला राशि वालों के लिए धन-धान्य में वृद्धि का दिन है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। सकारात्मक सोच लाभ देगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। परिवार में किए वादों को पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी मदद करेंगे। घूमते समय महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि के लोग आज सोच-समझकर निर्णय लें। आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान के प्रति सहयोग रहेगा। जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें। मन में बेचैनी रह सकती है।

धनु राशि वालों के लिए आज सोचविचार कर कदम बढ़ाने का दिन है। बिजनेस में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। पिताजी से कोई उपहार मिल सकता है। काम में लापरवाही न करें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।

मकर राशि के लिए धैर्य और संयम जरूरी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। मां की सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। नया कार्य शुरू करने की प्लानिंग बन सकती है, लेकिन किसी के कहने पर निवेश न करें। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मीन राशि के लिए दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आसानी से मिल जाएगा। किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। मेहनत रंग लाएगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update