akhbaar update

ट्रक ड्राइवर की पत्थर पटक कर हत्या

 


जबलपुर - जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाही तलाव के पास एक ट्रक ड्राइवर की पत्थर पटक कर हत्या का मामला सामने आया है घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कंडक्टर मौके से फरार हो गया इस घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे गोरखपुर सीएसपी एमडी नागौतिया थाना प्रभारी और पुलिस टीम पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना की जानकारी देते हुए गोरखपुर सीएसपी एमडी नागौतिया मैं पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खड़े ट्रक में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर देखा तो मृतक माधव रजक दमोह जिले के पथरिया का निवासी ट्रक चालक था जो की कोलकाता से नगर निगम के पानी के पाइप लोड कर संजीवनी नगर लाया था वही उसके चालक के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया इसी बात पर आरोपी कंडक्टर ने पत्थर उठाकर सर पर हमला कर दिया जिसमें माधव रजक की घटना स्तर पर ही मौत हो गई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही का सबको पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी कंडक्टर की तलाश शुरू कर दिए पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update