akhbaar update

डेढ़ लाख का इनामी बदमाश अमित खपरिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार

 


जबलपुर। आर्थिक धोखाधड़ी और अवैध कारोबारी गतिविधियों में लिप्त डेढ़ लाख रुपए के इनामी आरोपी अमित खपरिया को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे इस शातिर आरोपी को महाराष्ट्र में दबिश देकर पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ जबलपुर सहित कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जिनमें आर्थिक ठगी, अवैध कंपनी संचालन और धमकी जैसे मामले शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अमित खपरिया लगातार अपनी पहचान बदलकर दूसरे राज्यों में सक्रिय था। पुलिस उसकी मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए थी। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और खुफिया तंत्र की मदद से उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर ऑपरेशन चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध कंपनी और नेटवर्क को वह किस जगह से संचालित कर रहा था, किन लोगों की इसमें मिलीभगत थी और फरारी के दौरान उसने किन साधनों का इस्तेमाल किया? पुलिस इन सवालों का जवाब देने के लिए कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें अवैध कंपनी की शुरुआत, पूरे नेटवर्क की रूपरेखा और आरोपी के सहयोगियों का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update