जबलपुर। संजीवनी नगर और रांझी थाना अंतर्गत दो सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि सागर कॉलोनी निवासी श्रीमति अक्षय सक्सेना पेशे से अधिवक्ता है। 8 दिसबर की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर में ताला बंद कर अपने पिता डॉक्टर अर्जुन सक्सेना धनवंतरी नगर चला गया था। शाम लगभग 7 बजे वह अपने घर पहुंची गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा मेन गेट का सैटल लॉक ताला टूटा था और अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी गायब थे।
रांझी पुलिस ने बताया कि स्टाफ कॉलोनी निवासी धीरेन्द्र कुमार चौकीकर इजीनियरिंग कॉलेज में निर्देशक के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नी मालेगाव स्कूल में शिक्षिका है। 8 दिसंबर को साढ़े 8 बजे बेटियां स्कूल चली गई थी। वह और उसकी पत्नी भी काम पर चले गए थे। दोपहर में जब घर आए लो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी गायब थे।