मेष: आज का दिन भौतिक सुख–सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर अतिरिक्त दबाव न डालें। संपत्ति से जुड़ी कोई योजना पूरी हो सकती है। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की गति तेज रहेगी और जूनियर्स से सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी से बचें।
मिथुन: आज पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। पारिवारिक बिजनेस में किसी करीबी को भागीदार बना सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
कर्क: आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन माता-पिता की अनुमति लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में सफलता और सराहना मिलेगी। किसी पुरानी गलती को लेकर मन में ग्लानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में आ रही समस्या दूर होगी।
सिंह: आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। व्यापार में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। आय बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। सामाजिक कार्यों में भाग लेकर मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या: आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। धन में वृद्धि के योग हैं। पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कई काम एक साथ आने से तनाव रहेगा, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।
तुला: आज कानूनी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में ध्यान दें। किए गए वादों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। भावनाओं में आकर फैसला करने से बचें।
वृश्चिक: आज का दिन अनुकूल रहेगा। पेट से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिता की सेहत को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु: आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर: आज कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। टालमटोल से पारिवारिक नाराजगी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी बात स्पष्ट रखें।
कुंभ: आज सेहत अच्छी रहेगी। पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। परेशानियों में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से खुशी मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
मीन: आज छोटे-छोटे लाभ के अवसर मिलेंगे। कामकाज में तेजी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। राजनीति में पहचान बढ़ेगी। नए विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी काम पूरे होने के योग हैं।