akhbaar update

आज का राशीफल

 

मेष राशि के जातकों पर आज काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें। परिवार में प्रेम बना रहेगा, हालांकि माताजी की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी।

वृष राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन और प्रतिष्ठा बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाएंगे। संतान की नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। किसी सहयोगी से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। राजनीति में मनचाहा पद न मिलने से हल्की निराशा रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों का प्रताप और प्रभाव बढ़ेगा। किसी काम में भाग्य का साथ मिलेगा। नया घर या संपत्ति खरीदने की योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी सुखद रहेगी। साझेदारी में काम करते समय सतर्क रहें, वरना धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि के लोगों के लिए व्यापार उन्नति देगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संतान के विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण समाचार मिल सकते हैं। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। पुराने लेनदेन निपटेंगे। काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा और परिवार में विवाह संबंधी बाधाएं भी दूर होंगी। गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। नए संपर्कों से फायदा मिलेगा। कुछ अनावश्यक खर्च कम करने की कोशिश करेंगे। उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि वालों को आज लाभ होगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करें। नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं और अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि के लिए नई नौकरी के अवसर बनेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और छोटी बातों पर क्रोध से बचें। परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी भरा काम मुश्किलें बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नए प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों को बढ़ते खर्च नियंत्रित करने होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप दूसरों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे गलत समझ सकते हैं। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। काम में मन मुताबिक कार्य मिलने से खुशी होगी। माताजी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं।

धनु राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। आसपास के शत्रुओं को पहचानकर आगे बढ़ें। घर में नए मेहमान के आगमन के योग हैं। आर्थिक मामलों में लिए फैसलों पर पछतावा हो सकता है। लंबे समय बाद ससुराल पक्ष से मुलाकात होगी। निवेश लंबे समय का करना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार खोज रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील पूरी हो सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि वालों को लाभ होगा और काम बढ़ेंगे, जिससे प्रमोशन के योग हैं। अपने पद का गलत इस्तेमाल न करें और अनैतिक लाभ से दूर रहें। विरोधियों को पहचानें और आय-व्यय में संतुलन रखें ताकि फिजूलखर्ची कंट्रोल हो सके।

मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। किसी विवाद से दूर रहें। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। बहसबाजी से बचें। रुका हुआ काम पूरा होकर मन प्रसन्न करेगा। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। दोस्तों संग समय बितेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update