जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे की 156वीं वर्षगांठ के अवसर पर जबलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे की उपलब्धियों और विकास कार्यों को याद करने के साथ बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में जय मां गंगे इंटरप्राइजेज (सीटीएस) में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत प्रदीप प्रजापति को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि कार्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
प्रदीप प्रजापति को सम्मान मिलने से जय मां गंगे इंटरप्राइजेज से जुड़े कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कंपनी के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का विषय बनी हुई है। इस सम्मान को उनकी मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
रेलवे की वर्षगांठ पर मिला यह पुरस्कार दूसरे कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा माना जा रहा है। समारोह के माध्यम से काम के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और समर्पण रखने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया।
