जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र के कटंगी रोड स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़ावल निवासी रामकुमार कोल (49) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामकुमार कोल ने 22 नवंबर की शाम करीब 6:20 बजे अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। रात करीब 11:10 बजे उन्हें हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में उपचार के दौरान 23 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे रामकुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना सिहोरा थाना क्षेत्र की होने के कारण मर्ग डायरी आगे की जांच के लिए सिहोरा थाना भेजी जा रही है। फिलहाल जहरीली वस्तु के सेवन के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
