akhbaar update

धनतेरस पर जबलपुर के सराफा बाजारों में बढ़ेगी सुरक्षा, दुकानों के बाहर तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

 


जबलपुर। धनतेरस के त्योहार को देखते हुए शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। सोने-चांदी की दुकानों पर होने वाली भीड़ और खरीदारी के दौरान चोरी व लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। सराफा बाजारों में हथियारबंद सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि धनतेरस और दीपावली पर बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें।

सराफा बाजारों पर रहेगी विशेष नजर

त्योहार के दौरान सोना-चांदी खरीदने वालों की संख्या बढ़ने के कारण सराफा बाजारों को विशेष सुरक्षा में रखा जाएगा। यहां हथियारबंद गार्ड तैनात किए जाएंगे। पुलिस को संदिग्ध लोगों की जांच करने और चोरी, झपटमारी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जाम से निपटने के लिए बनेगी व्यवस्था

बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को यातायात की परेशानी न हो, इसके लिए डायवर्जन प्वाइंट तय किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाजारों में पैदल घूमकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पटाखा दुकानों की भी होगी जांच

पुलिस अधिकारियों को पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां रखना जरूरी होगा। बिजली के तारों की स्थिति भी जांची जाएगी। इसके अलावा रहवासी इलाकों में अवैध रूप से पटाखे जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचें और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp