akhbaar update

श्रीगोविंद गंज रामलीला का मुकुट पूजन आज, शाम 7 बजे निकलेगी शोभायात्रा

 


जबलपुर। संस्कारधानी की ऐतिहासिक श्रीगोविंद गंज रामलीला समिति इस वर्ष अपने 162वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला के शुभारंभ से पहले रविवार को श्रीमुकुट पूजन और चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुकुट पूजन की धार्मिक प्रक्रिया दोपहर 4 बजे से शुरू होगी, जबकि शाम 7 बजे पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विधि-विधान से होगा मुकुट पूजन

रामलीला व्यास पं. वासुदेव शास्त्री रविवार दोपहर 4 बजे पावन मुकुटों की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन संपन्न कराएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। समिति अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी के अनुसार पूर्व महापौर प्रभात साहू पूजन कर चल समारोह को रवाना करेंगे।

इन मार्गों से निकलेगा चल समारोह

श्रीमुकुट पूजन के बाद निकलने वाली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा गुड़हाई से शुरू होकर तमरहाई, कोतवाली, सराफा, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, बल्देवबाग, चेरीताल, गोपाल बाग होते हुए दमोह नाका मार्ग तक जाएगी।

रामलीला समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सोमवार से शुरू होगा रामलीला मंचन

श्रीमुकुट पूजन और चल समारोह के बाद सोमवार 5 अक्टूबर से रामलीला मंचन की शुरुआत होगी। पहले दिन नारद मोह और श्रीराम जन्म प्रसंग का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही समिति की 162वें वर्ष की रामलीला की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp