akhbaar update

पाटन में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान, स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान

 


पाटन। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत नगर परिषद पाटन में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियों के साथ नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्वच्छता कर्मियों को दिए प्रशस्ति-पत्र

नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने निकाय के सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और जनसंवाद भी किया गया।

इस दौरान प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को सामूहिक रूप से संकल्प दिलाया गया। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के साथ कचरे के उचित प्रबंधन को लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई।



मॉडल रोड पर किया श्रमदान

कार्यक्रम के बाद आदर्श मेडिकल के सामने से सिविल अस्पताल चौराहे तक मॉडल रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क की सफाई की गई। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों को बिटुमेन के रेडीमेड कोल्ड मिक्स से भरा गया।



इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता और सड़क रखरखाव के कार्य में सहभागिता की।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp