akhbaar update

घमापुर में दो घरों के बाहर सूअरमार बम फोड़ने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किए मामले

 


रात में धमाके से मची दहशत

जबलपुर - घमापुर क्षेत्र में गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर सूअरमार बम फोड़ने की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। दोनों मामलों में घरों के बाहर धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले थे। मौके पर बम के अवशेष भी मिले थे। शिकायत के आधार पर घमापुर पुलिस ने संबंधित युवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

मंगल पराग ग्राउंड के पास घर के बाहर धमाका

मंगल पराग ग्राउंड के पास रहने वाले अनिल ठकुरासी ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार रात करीब 11 बजे परिवार के साथ सो गए थे। रात करीब 2.20 बजे घर के बाहर दीवार की तरफ तेज धमाका हुआ था। आवाज सुनकर वह बाहर निकले थे।

अनिल के मुताबिक, बाहर ऐश्वर्य नाहर, रंजीत ठाकुर और सुरेंद्र बेन मौजूद थे। जब उन्होंने तीनों से घर के बाहर बम फोड़ने का कारण पूछा था, तो वे वहां से दौड़कर भाग गए थे। घर के सामने बम के फूटे हुए अवशेष पड़े मिले थे।

बालकनी में मिला बम का अवशेष

दूसरी घटना गोपाल होटल क्षेत्र में सामने आई थी। संध्या प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे सो गई थीं। रात करीब 12.30 बजे घर के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी।

वह बाहर आई थीं तो घर की बालकनी में सूअरमार बम के फटने के अवशेष पड़े मिले थे। संध्या के मुताबिक, घर के सामने ऐश्वर्य नाहर और अभिषेक सिंह खड़े थे। जब उन्होंने दोनों से घर के बाहर बम फोड़ने के बारे में पूछा था, तो दोनों वहां से भाग गए थे।

संध्या ने पुलिस को बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने नहीं आ सकी थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

दोनों घटनाओं में शिकायत मिलने के बाद घमापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास की जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp