akhbaar update

गांधी जयंती पर स्काउट्स एवं गाइड्स ने निकाली जागरूकता रैली, सफाई और पौधरोपण का दिया संदेश

 



जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से शुक्रवार को सुभाष कॉलोनी परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की पैदल जागरूकता रैली से हुई। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर बच्चों ने कॉलोनीवासियों को परिसर साफ रखने का संदेश दिया।

रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने सुभाष कॉलोनी परिसर में पैदल रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान स्वच्छ परिसर और बेहतर पर्यावरण के प्रति लोगों को जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

बच्चों ने की सफाई और पौधरोपण

रैली के बाद बच्चों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम का मार्गदर्शन मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी और सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण सचिपति नंदन ने किया।

स्काउट लीडर्स और कर्मचारियों का रहा सहयोग

कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों के साथ जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नेतराम मेहरा, वर्क सुपरवाइजर प्रकाश चंद्र राय, सुनील पराचवार, अजीत बरनवाल, मनोज कुमार कामडे और नितिन धनगर शामिल रहे। स्काउट लीडर्स देवेंद्र कतिया और शशांक पांडे सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp