akhbaar update

डिजिटल भिखारी नाम से फर्जी वीडियो बनाने का आरोप, तीन नंबरों पर केस

 


जबलपुर। सोशल मीडिया पर ‘डिजिटल भिखारी’ नाम से समाजसेवी हर्ष तिवारी के फर्जी और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में मदनमहल पुलिस ने तीन मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इन नंबरों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार राइट टाउन निवासी श्रेयांश बिल्थरे ने 26 सितंबर को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम पर ‘डिजिटल भिखारी’ नाम की आईडी से हर्ष तिवारी के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर एआई तकनीक से तैयार किए गए वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए लोगों के बीच हर्ष तिवारी को लेकर गलत जानकारी और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचने की बात भी शिकायत में कही गई।

पुलिस ने शिकायत की जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। इसके बाद तीन मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने तैयार किए और इन्हें सोशल मीडिया पर किसके द्वारा प्रसारित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp