akhbaar update

तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

 



जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दूसरी कार में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। घटना 4 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंडला जिले के महाराजपुर क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय हर्ष सिंह कार चलाकर रेखा भलावी और उनके पति जगदीश भलावी को ग्लोबल अस्पताल जबलपुर से मंडला लेकर जा रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे उनकी कार निर्भया फैक्ट्री के पास हाईवे रोड बरगी पहुंची।

इसी दौरान शारदा मंदिर बरगी की ओर से आ रही एक कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हर्ष की कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में हर्ष सिंह के हाथ में चोट आई, जबकि रेखा भलावी और जगदीश भलावी को हाथ-पैर, सिर और पीठ में चोटें लगीं। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाली कार के चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp