akhbaar update

चलती कार में चाकू और नकली पिस्टल लहराने वाला युवक गिरफ्तार

 


सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी हथियार दिखाने वाली रील

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में चलती कार के दौरान चाकू और पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु का प्रदर्शन कर वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रील में इस्तेमाल किया गया बटनदार धारदार चाकू और पटाखे चलाने वाली नकली पिस्टल जब्त की है।

कार के नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि युवक द्वारा चलती कार में हथियार दिखाते हुए बनाई गई वीडियो-रील सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रही कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। कार के मालिक से संपर्क करने पर उसने वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान अपने बेटे के दोस्त अमन सचदेवा, निवासी आलोक नगर के रूप में की।

राहगीर से 1200 रुपये में खरीदा था चाकू

पुलिस टीम ने तलाश करते हुए अधारताल मेन रोड पर अमन को पकड़ा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त की कार चला रहा था और इसी दौरान दिवाली में पटाखे चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नकली पिस्टल को दिखाते हुए वीडियो बनाया था।

अमन ने यह भी बताया कि उसने एक राहगीर से 1200 रुपये में बटनदार धारदार चाकू खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और नकली पिस्टल बरामद कर ली है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों वस्तुओं को जब्त करते हुए अमन सचदेवा के खिलाफ धारा  के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp