akhbaar update

बगदरी वाटरफॉल में चोरी के शक में दो बालकों को पीटा, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

 

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी वाटरफॉल में घूमने आए दो बालकों के साथ चोरी के शक में मारपीट करने और उन्हें अपमानित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने दोनों बालकों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की, धमकाया और उनके मोबाइल फोन व रुपये छीन लिए। तलाशी के नाम पर दोनों बालकों के कपड़े भी उतरवाए गए और घटना का वीडियो बना लिया गया।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले के कुछ युवक गुरुवार को बगदरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। युवक अपने कपड़े और सामान तट पर रखकर वाटरफॉल में नहाने चले गए। स्नान के बाद लौटने पर उन्होंने वहां मौजूद दो बालकों पर कपड़ों के पास रखे रुपये चोरी करने का आरोप लगाया।

बालकों ने चोरी से किया इनकार

दोनों बालकों ने रुपये चोरी करने के आरोप से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि तलाशी लेने के नाम पर दोनों बालकों के कपड़े उतरवाए गए और उनका वीडियो भी बनाया गया।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पाटन पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और घटना में शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp